आत्महत्या : नवदंपति की फांसी पर लटकती मिली लाश, 4 महीने पहले हुई थी शादी, क्षेत्र में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस..

शेयर करें...

धमतरी/ नवविवाहित दंपति की लाश फांसी के फंदे लटकती मिली है। बताया जा रहा है कि दोनों की शादी 4 माह पहले ही हुई थी। सूचना मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस शव पंचनामा कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला धमतरी के बिरेझर चौकी क्षेत्र के ग्राम भैंसबोड का है।

Join WhatsApp Group Click Here

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बिरेझर चौकी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम भैंसबोड़ निवासी अजय तारक 22 वर्ष और उसकी पत्नी लता तारक 21 वर्ष बुधवार रात खाना खाकर अपने कमरे में सोने चले गए। गुरुवार की सुबह अजय के पिता काम पर जाने के लिए जब दोनों को उठाने आवाज लगाई। किसी प्रकार की आवाज नहीं आने पर कमरे में अंदर देखा तो दोनों नहीं थे। घर में खोजबीन शुरू हुई तब देखा गया कि ऊपर पटाव में अजय और लता साड़ी के फंदे में झूल रहे हैं। इसे देखकर रामकुमार के होश उड़ गए। सूचना मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई, तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

बिरेझर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए कुरूद भेज दिया है। चौकी प्रभारी शांता ने बताया कि वह भैंसबोड में पति-पत्नी ने खुदकुशी कर ली है। 4 माह पूर्व ही दोनों की शादी हुई थी। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। आगे की जांच कार्रवाई की जा रही है।

Scroll to Top