शेयर करें...
मुंगेली// मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. महादेव तेंदवे ने बताया कि ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक पुरूष और एम.पी.डब्लू पुरूष के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती हेतु प्रारंभिक मैरिट सूची जारी कर दी गई है। आवेदको की अंतिम वरियता और प्राप्त दावा आपत्ति के निराकरण उपरांत प्रारंभिक मैरिट सूची जारी की गई है।
Join WhatsApp Group
Click Here
प्रारंभिक मैरिट सूची और प्राप्त दावा आपत्ति निराकरण के उपरांत एक अनुपात तीन के आधार पर दस्तावेज सत्यापन हेतु अभ्यार्थियों की सूची प्रकाशित की गई है। सूची का अवलोकन जिले के वेबसाईट http://www.mungeli.gov.in एवं विभागीय वेबसाइट http://www.cghealth.nic.in पर किया जा सकता है।

