शेयर करें...
रायगढ़(मनोज, आकाश)/ पुलिस द्वारा डीआईजी के निर्देशानुसार बुजुर्गों की हरसंभव मदद व सेवा भाव के उद्देश्य से समर्पण अभियान चलाया जा रहा है। समर्पण अभियान के तहत बुजुर्गों को होने वाली समस्याएं जैसे घरवालों द्वारा प्रताड़ित करना, पेंशन न मिलना व अन्य हर प्रकार की समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है। चूंकि बुजुर्ग अपनी समस्याओं को लेकर थाने तक नही पहुंच सकते और उन्हें काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है इसलिए पुलिस द्वारा समर्पण अभियान के तहत पंजीयन किया जा रहा है।
इसी कड़ी में रायगढ़ जिले के सरिया थाना में आज पुलिस द्वारा 75 बुजुर्गों का समर्पण अभियान के तहत पंजीयन किया गया। इस दौरान उनकी हर समस्याओं को पुलिस द्वारा सुना गया और निराकरण भी किया गया। एसपी संतोष सिंह के निर्देशानुसार आयोजित यह पंजीयन कार्यक्रम डीएसपी की अगुवाई में सम्पन्न हुआ और इस दौरान आय बुजुर्गों को शॉल व साड़ी देकर सम्मानित किया गया।


