मुंगेली : शासकीय शालाओं में दो वर्ष या उससे अधिक सेवा पूर्ण तथा एक जुलाई 2020 को आठ वर्ष या उससे अधिक सेवा पूर्ण करने वाले पंचायत एवं नगरीय निकायों के शिक्षक एक नवम्बर 2020 से होंगे संविलियन, एकीकृत अंतिम वरिष्ठता सूची जारी..

शेयर करें...

मुंगेली// जिला पंचायत के मुख्य कार्य पालन अधिकारी नुपूर राशि पन्ना नेे बताया कि राज्य शासन के निर्णय के अनुसार शासकीय शालाओं में कार्यरत् दो वर्ष या उससे अधिक सेवा पूर्ण तथा एक जुलाई 2020 को आठ वर्ष या उससे अधिक सेवा पूर्ण करने वाले पंचायत एवं नगरीय निकायों के शिक्षको का संविलियन एक नवम्बर 2020 से किया जाएगा।

Join WhatsApp Group Click Here

उनका संविलियन शिक्षा विभाग में किया जाएगा। इस संबंध में प्राप्त दावा आपत्ति के निराकरण पश्चात् पंचायत एवं नगरीय निकायों के शिक्षको का एकीकृत अंतिम वरिष्ठता सूची जारी कर दी गई है। एकीकृत अंतिम वरिष्ठता सूची का अवलोकन जिला शिक्षा अधिकारी मुंगेली एवं सभी विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सूचनापटल पर किया जा सकता है।

Scroll to Top