शेयर करें...
बिलासपुर/ छोटी कोनी नदी घाट के पास करीब 14 वर्षिय बच्चे की एक हाथ और पैर कटी लाश मिली है। कोनी पुलिस मृत बच्चे की पहचान कार्यवाई में जुटी है। घटना में हत्या की आशंका जताई जा रही है। 14 साल के बच्चे की हाथ और पैर कटी लाश मिलने से छोटी कोनी में सनसनी फैल गयी।
Join WhatsApp Group
Click Here
जानकारी के मुताबिक बच्चे की लाश को छोटी कोनी नदी घाट के पास किसी ने रेत में गाड़ दिया था। कुत्तों ने लाश को नोचकर बाहर निकाल दिया जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ।
घटना में हत्या की आशंका जाहिर की जा रही है। मामले में मर्ग कायम कर कोनी पुलिस बच्चे की पहचान कार्यवाई में जुटी है।

