शेयर करें...
रायपुर// छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध बाल गायिका ओजस्वी (आरु) साहू का माता जस गीत 11 तारीख रविवार को क्रिएटिव विज़न के यूट्यूब चैनल में रिलीस होगी।
इस माता जस गीत का रचना बागबाहरा अंचल के सुप्रसिद्ध गीतकार स्वर्गीय मेहत्तर लाल साहू के सुपुत्र धनराज साहू ने की है। धनराज साहू ने इस गीत के रचना में जस गीत के माध्यम से छत्तीसगढ़ के लोक धुनें का उपयोग किया है और साथ ही उसमे मिटटी की खुसबू है और इसका फिल्मांकन बागबाहरा और महानदी के उद्गम स्थल सिहावा के शीतला मंदिर के साथ साथ छत्तीसगढ़ के अन्य खूबसूरत वादियों में हुआ है।
गीतकार धनराज साहू ने बताया कि यह जस गीत अब तक के जस गीतों में से सबसे अच्छा जस गीत है जिसका संगीत छत्तीसगढ़ के पारम्परिक धुनों पर बना है। इस गाने का संगीत मनोज दीवान और ताल संयोजन पूनम साहू और लक्षमन सेन ने किया है। इस गीत का सूंदर कोरियोग्राफी छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध कोरियोग्राफर सतीश साहू ने किया है और छायांकन बंटी गणवीर ने किया है वहीं संपादन की कमान गौरव साहू ने सम्हाला है।
आरु साहू से ने चर्चा के दौरान बताया कि यह जस गीत उनको बहुत अच्छा लगा व सुपर हिट गानो में से एक यह भी गीत होगा। इस गाने की शूटिंग में उन्होंने बहुत इंजॉय किया वहीं इस गाने के माधयम से वे लोगो को माता के दरबार में जाने को कह रही है। बता दें कि आरु साहू के पिछले जस गीत जगमग ज्योत जले को एक वर्ष में 1 करोड़ 17 लाख से भी ज्यादा लोगो ने देखा है और अपना प्यार दिया है।
गीत के निर्माता निर्देशक दिग्विजय वर्मा ने बताया की इस गीत की भी सुपर हिट होने की बहुत उम्मीद है। इस तरह के पारम्परिक धुन में माता जस गीत दूसरी नही बनी है। इस तरह का उसका पहला गाना है और ये जरूर सुपर हिट होगा। इस गीत के निर्माण के दौरान शीत बसंत साहू ने विशेष सहयोग दिया।

