एक्टर ऋषि कपूर का मुम्बई के हॉस्पिटल में निधन.. CM बघेल ने tweet कर जताया दुःख.. PM मोदी ने भी दी श्रद्धांजलि..

शेयर करें...

मुम्बई/ बॉलीवुड के मशहूर कलाकार ऋषि कपूर अब हमारे बीच नहीं रहे। वे 67 साल के थे। ल्यूकेमिया यानी ब्लड कैंसर से जूझ रहे थे। गुरुवार सुबह मुंबई के एचएन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में उनका निधन हो गया। बुधवार को इरफान खान के निधन की खबर से बॉलीवुड उबरा भी नहीं था कि ऋषि कपूर के जाने की खबर आ गई। वे खुशमिजाजी के लिए जाने जाते थे। आखिरी वक्त तक भी उन्होंने अपना यह अंदाज नहीं छोड़ा। अस्पताल में डॉक्टरों-मेडिकल स्टाफ को हंसाते रहे, उनका मनोरंजन करते रहे।

इससे पहले पिछले गुरुवार भी उनकी सेहत खराब हुई थी। उन्हें अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था, लेकिन चार घंटे बाद डिस्चार्ज कर दिया गया था। बाद में चेस्ट इन्फेक्शन, सांस लेने में दिक्कत और बुखार के कारण बुधवार को उन्हें दोबारा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत बिगड़ने के बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया, लेकिन तड़के तीन बजे उन्होंने रिस्पॉन्ड करना बंद कर दिया। जब उन्होंने अंतिम सांस ली, तब उनके साथ पत्नी नीतू और बेटे रणबीर मौजूद थे। उधर, ऋषि की बेटी रिद्धिमा को दिल्ली से मुंबई आने की इजाजत मिल गई है।

फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर के निधन पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने tweet करते हुए लिखा “अपनी उम्र, सेहत और स्वास्थ्य को कभी भी अपने अभिनय में बाधा न बनने देने वाले महान नायक ऋषि कपूर जी का निधन भारतीय सिनेमा में एक शून्य का निर्माण करता है। मेरी संवेदनाएं उनके परिवारजनों के साथ हैं। RIP #RishiKapoor Ji

इसी के साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी tweet कर फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर को श्रद्धांजलि दी…

Scroll to Top