बॉलीवुड और साउथ के दिग्गज गायक एपसपी बाला सुब्रमण्यम का निधन, कोरोना से संक्रमित होने के बाद अस्पताल में थे भर्ती…

शेयर करें...

नई दिल्ली// एसपी बालासुब्रमण्‍यम का निधन हो गया है। जाने-माने सिंगर एसपी बालासुब्रमण्‍यम ने शुक्रवार को आखिरी सांस ली। बालासुब्रमण्‍यम लगभग पिछले 2 महीने से अस्पताल में एडमिट थे, उनके निधन की वजह कोरोना बताई जा रही है।

Join WhatsApp Group Click Here

5 अगस्त को सिंगर एसपी बालासुब्रमण्‍यम को कोरोना टेस्ट में पॉजिटिव पाए जाने के बाद चेन्नई के एमजीएम हेल्थकेयर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बीच में उनकी हालत में सुधार आया था और सिंगर के बेटे ने इस बारे में जानकारी दी थी। हालांकि पिछले 48 घंटे में उनका स्वास्थ्य काफी बिगड़ गया।

24 घंटे थे एसपी बालासुब्रमण्‍यम के नाजुक
सिंगर एसपी बालासुब्रमण्यम वेंटिलेटर पर थे और डॉक्टर उनकी देखरेख में लगातार लगे थे। आखिरी वक्त में सिंगर ECMO (extracorporeal membrane oxygenation) और दूसरे लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थे।

हॉस्पिटल से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटे में एसपी बालासुब्रमण्यम की हालत काफी क्रिटिकल हो गई थी। उनको डॉक्टरों ने पूरी तरह से लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर शिफ्ट कर दिया था।

आपको बता दें, बालासुब्रमण्‍यम प्लेबैक सिंगर के साथ म्यूजिक डायरेक्टर, एक्टर, फिल्म प्रोड्यूसर और डबिंग आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने तमिल, तेलेगु, कन्नड़, मलयालम और हिंदी में काम किया।

गिनीज बुक से लेकर जीते नेशनल अवॉर्ड
बालासुब्रमण्‍यम सिंगर द्वारा इतने ज्यादा गाने गाए जाने के लिए उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी शामिल है। उन्होंने चार अलग-अलग भाषाओं (कन्नड़, तेलेगु, तमिल और हिंदी) में अपने काम के लिए बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर के 6 नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीते।

बालासुब्रमण्‍यम ने तेलुगु सिनेमा में अपने काम के लिए 25 आंध्र प्रदेश राज्य नंदी पुरस्कार जीते। उनके नाम 16 भारतीय भाषाओं में 40 हजार से ज्यादा गाने गाने का रिकॉर्ड भी है।

20 की उम्र में किया बालासुब्रमण्‍यम ने डेब्यू
4 जून 1946 को आंध्र प्रदेश के नेल्लूर शहर में तेलेगु ब्राहमण परिवार में एसपी बालासुब्रमण्‍यम का जन्म हुआ। उनके दो भाई और पांच बहने हैं। बालासुब्रमण्‍यम को कम उम्र में ही उन्हें संगीत में रुचि आने लगी और उन्होंने संगीत की शिक्षा ली।

उन्होंने पढ़ाई के साथ ही संगीत की शिक्षा जारी रखी और साल 1964 में म्यूजिक कंपीटिशन में अपना पहला ईनाम जीता। बालासुब्रमण्‍यम ने 15 दिसंबर 1966 को तेलेगु फिल्म श्री श्री श्री मर्यादा रमन्ना से प्लेबैक सिंगर के तौर पर अपना डेब्यू किया। इस गाने के केवल 8 दिन बाद ही उन्होंने अपना कन्नड़ डेब्यू किया और फिल्म नक्कारे अडे स्वर्ग के लिए गाना गाया था।

Scroll to Top