बरमकेला में भाजपा को बड़ा झटका, कद्दावर नेता मोहम्मद वाहेद खान ने दीपक बैज की मौजूदगी में थामा कांग्रेस का हाथ..

शेयर करें...

सारंगढ़-बिलाईगढ़// छत्तीसगढ़ की राजनीति में दल-बदल का सिलसिला जारी है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के सारंगढ़ आगमन के दौरान नगर पंचायत बरमकेला के भाजपा नेता मोहम्मद वाहेद खान ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। उन्होंने दीपक बैज की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर पार्टी में प्रवेश किया।

Join WhatsApp Group Click Here

मोहम्मद वाहेद खान के कांग्रेस में शामिल होने की खबर से बरमकेला क्षेत्र के राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। उन्हें क्षेत्र में भाजपा से जुड़े एक प्रभावशाली नेता के रूप में जाना जाता रहा है। ऐसे में उनका भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल होना स्थानीय राजनीति के लिहाज से अहम घटनाक्रम माना जा रहा है।

इस राजनीतिक बदलाव को बरमकेला क्षेत्र में कांग्रेस की संगठनात्मक मजबूती और आने वाले दिनों के संभावित सियासी समीकरणों से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, उनके कांग्रेस में आने से क्षेत्र की राजनीति पर कितना असर पड़ेगा, यह आने वाला समय बताएगा।

फिलहाल मोहम्मद वाहेद खान के इस राजनीतिक फैसले ने बरमकेला की सियासत में नई चर्चा छेड़ दी है। अब सबकी निगाहें इस बात पर रहेंगी कि कांग्रेस में उनकी नई राजनीतिक पारी पार्टी को क्षेत्र में कितनी मजबूती दे पाती है।

Scroll to Top