शेयर करें...
रायपुर// छत्तीसगढ़ के मंत्री राजेश अग्रवाल को व्यापारियों द्वारा बंधक बनाए जाने के दावे को लेकर वायरल हुए वीडियो पर अब खुद मंत्री का बयान सामने आया है। मंत्री ने बंधक बनाए जाने की बात को पूरी तरह गलत बताते हुए कहा कि उन्हें व्यापारियों की बैठक में बुलाया गया था। वहां कई समस्याओं को लेकर चर्चा हो रही थी और माहौल में हंसी-मजाक भी चल रहा था। इसी दौरान एक व्यापारी ने पुलिस अधिकारी को फोन लगाकर मजाकिया अंदाज में कह दिया कि व्यापारी ने मंत्री को पकड़कर बैठा लिया है। मंत्री राजेश अग्रवाल ने स्पष्ट किया कि वास्तव में बंधक बनाने जैसी कोई घटना नहीं हुई थी।
वायरल वीडियो के बाद मंत्री ने खुद बताई पूरी बात
दरअसल, अंबिकापुर में मंत्री राजेश अग्रवाल को व्यापारियों द्वारा बंधक बनाए जाने की खबर और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे थे। इसके बाद पूरे मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई थीं। अब मंत्री राजेश अग्रवाल ने सामने आकर इस पूरे घटनाक्रम पर अपनी बात रखी है। उन्होंने बताया कि व्यापारी वर्ग ने अपनी कई समस्याओं को लेकर बैठक बुलाई थी, जिसमें उन्हें भी आमंत्रित किया गया था। वह व्यापारियों की समस्याएं सुनने और उन पर चर्चा करने के लिए बैठक में पहुंचे थे। मंत्री के मुताबिक, बैठक में किसी तरह का तनावपूर्ण माहौल नहीं था और न ही उन्हें बंधक बनाया गया था।
सड़क पर पानी छिड़काव की समस्या को लेकर हुई थी चर्चा
मंत्री राजेश अग्रवाल ने बताया कि बैठक में व्यापारियों की मुख्य समस्या सड़क पर पानी के छिड़काव को लेकर थी। इसके अलावा एक व्यापारी से जुड़े गबन के मामले की जानकारी भी बैठक में सामने आई। इसी दौरान बैठक में हंसी-मजाक का माहौल चल रहा था। इसी क्रम में एक व्यापारी ने पुलिस अधिकारी को फोन लगाकर कहा कि व्यापारी ने मंत्री को पकड़कर बैठा लिया है। मंत्री ने स्पष्ट किया कि यह बात मजाकिया अंदाज में कही गई थी। वास्तव में उन्हें किसी ने बंधक नहीं बनाया था।
कानून व्यवस्था पर भी मंत्री ने रखी अपनी बात
मंत्री राजेश अग्रवाल ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था बेहतर तरीके से चल रही है। ऐसी कोई स्थिति नहीं है, जैसा इस मामले को लेकर बताया जा रहा है। उन्होंने अंबिकापुर की यातायात व्यवस्था का जिक्र करते हुए कहा कि व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए दो-दो एडिशनल एसपी की नियुक्ति हो चुकी है।
दिक्कत वास्तव में थी, लेकिन बात दूसरे लहजे में कही गई
मंत्री राजेश अग्रवाल ने यह भी स्वीकार किया कि व्यापारियों की समस्याएं वास्तविक थीं। हालांकि, उनके मुताबिक बैठक के दौरान जिस अंदाज में पुलिस अधिकारी से बात कही गई, उसे बंधक बनाने की घटना समझ लिया गया। मंत्री के बयान के बाद अब वायरल वीडियो और पूरे घटनाक्रम को लेकर स्थिति


