शेयर करें...
सारंगढ़-बिलाईगढ़// सरिया स्थित सत्य महिमा आश्रम में महिमा अलेख महाप्रभु की असीम अनुकम्पा से वार्षिक विश्वशांति ब्रह्मयज्ञ एवं महिमा बाललीला कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। महिमाब्द-दिशताब्दी वर्ष के विशेष अवसर पर आयोजित यह तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम 16 नवंबर सोमवार से 18 नवंबर बुधवार 2026 तक चलेगा।
पूज्यपाद वीरेन्द्र कुमार बाबा की रहेगी महत्वपूर्ण उपस्थिति
आश्रम से प्राप्त आमंत्रण के अनुसार, इस धार्मिक आयोजन में पूज्यपाद वीरेन्द्र कुमार बाबा महोदय की महत्वपूर्ण उपस्थिति रहेगी। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं और महिमा धर्म के अनुयायियों में उत्साह का माहौल है।
श्रद्धालुओं से सहभागिता की अपील
सत्य महिमा आश्रम सरिया की ओर से श्रद्धालुओं, धर्मप्रेमियों और क्षेत्रवासियों को इस पावन आयोजन में शामिल होने का आमंत्रण दिया गया है। आश्रम प्रबंधन ने सभी से कार्यक्रम में अपनी सहभागिता दर्ज कर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त करने की अपील की है। तीन दिनों तक चलने वाला यह आयोजन धार्मिक आस्था, विश्वशांति और महिमा धर्म की परंपराओं के संदेश को समर्पित रहेगा।


