मतदान केंद्र बुदबुदा-276 में मतदाता सूची का प्रकाशन, 18 वर्ष पूर्ण कर चुके युवा जुड़वा सकेंगे अपना नाम..

शेयर करें...

सारंगढ़-बिलाईगढ़// विधानसभा रायगढ़ अंतर्गत सरिया तहसील के मतदान केंद्र बुदबुदा क्रमांक 276 में मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया है। जिन पात्र नागरिकों का नाम अभी तक मतदाता सूची में शामिल नहीं हुआ है, वे आवश्यक दस्तावेज जमा कर अपना नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Join WhatsApp Group Click Here

BLO के पास जमा करें आवश्यक दस्तावेज

बूथ लेवल अधिकारी (BLO) संतोष कुमार पटेल ने बताया कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके ऐसे युवा और नागरिक, जिनका नाम मतदाता सूची में नहीं जुड़ा है, वे आधार कार्ड, अंकसूची, बैंक पासबुक और पासपोर्ट साइज फोटो की फोटो कॉपी BLO के पास जमा कर सकते हैं। इसके अलावा वोटर हेल्पलाइन के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा भी उपलब्ध है।

17 वर्ष की उम्र में भी कर सकते हैं आवेदन

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए 17 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवा भी अग्रिम आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, मतदाता सूची में नाम तभी शामिल होगा, जब आवेदक 18 वर्ष की आयु पूरी कर लेगा और निर्धारित पात्रता पूरी करेगा।

मतदाता सूची का अवलोकन करने के लिए कर सकते हैं संपर्क

BLO संतोष कुमार पटेल ने बताया कि मतदान केंद्र बुदबुदा क्रमांक 276 की मतदाता सूची का अवलोकन करने के इच्छुक नागरिक उनसे संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांच लें और नाम नहीं होने पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन करें, ताकि वे अपने मताधिकार का उपयोग कर सकें।

Scroll to Top