कलेक्टर की विशेष पहल से युवाओं को मिलेगी निःशुल्क पीएससी कोचिंग, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर अवसर, 18 नवंबर तक ऑनलाइन पंजीयन आमंत्रित..

शेयर करें...

सारंगढ़–बिलाईगढ़// राज्य शासन की मंशानुरूप युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर अवसर और उचित मार्गदर्शन उपलब्ध कराने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू की विशेष पहल पर निःशुल्क पीएससी कोचिंग प्रारंभ की जा रही है। इस पहल का उद्देश्य जिले के शिक्षित युवाओं को छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) सहित राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में सहयोग देना और प्रशासनिक सेवाओं में चयन के उनके लक्ष्य को आगे बढ़ाना है।

Join WhatsApp Group Click Here

कोचिंग में विषय विशेषज्ञों के माध्यम से प्रतियोगी परीक्षाओं के पाठ्यक्रम, विषयों की तैयारी और परीक्षा की रणनीति से संबंधित शैक्षणिक मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा। इससे जिले के प्रतिभावान एवं इच्छुक युवाओं को अपनी तैयारी बेहतर करने का अवसर मिलेगा।

निःशुल्क कोचिंग का लाभ लेने के इच्छुक जिले के शिक्षित युवा निर्धारित गूगल फॉर्म के माध्यम से बुधवार, 18 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन पंजीयन करा सकते हैं। पंजीयन के लिए लिंक https://forms.gle/Pyb3ovKXn2fmgebK6 है। जिला प्रशासन ने इच्छुक अभ्यर्थियों से निर्धारित समय-सीमा में पंजीयन कराने की अपील की है। प्राप्त आवेदनों के आधार पर कोचिंग संचालन एवं आगामी प्रक्रिया की जानकारी अलग से जारी की जाएगी।

Scroll to Top