नौघटा में हास्य कवि सम्मेलन की धूम, देर रात तक कवियों की रचनाओं पर ठहाके लगाते रहे श्रोता, सरपंच ने कवियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित..

शेयर करें...

सारंगढ़-बिलाईगढ़// शारदीय नवरात्रि के अवसर पर नौघटा छैलफोरा गांव में मां दुर्गा युवा समिति द्वारा दुर्गा पूजा का आयोजन किया गया है। इसी कड़ी में 19 अक्टूबर, सोमवार को नवमी की रात भव्य हास्य कवि सम्मेलन आयोजित हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण और आसपास के क्षेत्रों से लोग पहुंचे। कवियों ने अपनी हास्य रचनाओं, व्यंग्य और गीतों से ऐसा माहौल बनाया कि श्रोता देर रात तक हंसते और तालियां बजाते रहे।

Join WhatsApp Group Click Here

हास्य, व्यंग्य और गीतों ने बांधा समां

कवि सम्मेलन में ‘वाह भाई वाह’ फेम हिरामणी वैष्णव कोरबा, शरद यादव ‘अक्स’ सीपत-बिलासपुर, शशिभूषण स्नेही बिलाईगढ़, सोमप्रभा ‘नूर’ कोटा, डॉ. जमुना ‘जवान गोरा’ पुसौर और महेन्द्र बेजुबाँ रायपुर ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। किसी ने हास्य के जरिए लोगों को गुदगुदाया, तो किसी ने व्यंग्य और गीतों के माध्यम से सामाजिक मुद्दों को रोचक अंदाज में सामने रखा। कार्यक्रम का संयोजन और संचालन कमलेश यादव ‘धाकड़’ कुम्हारी ने किया। कवियों की शानदार प्रस्तुतियों ने पूरे कार्यक्रम में उत्साह बनाए रखा।

जनप्रतिनिधियों की रही मौजूदगी, कवियों का हुआ सम्मान

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणीग्राही उपस्थित रहे। उनके साथ नौघटा सरपंच संगीता विरेंद्र पटेल, भाजपा सरिया मंडल अध्यक्ष प्रदीप सतपथी, महेश बारीक, नारायण प्रधान, सुखदेव दिवान, नवीन प्रधान, सूरत पटेल और जितेंद्र पटेल सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन के बाद सरपंच संगीता विरेंद्र पटेल ने सभी आमंत्रित कवियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

समिति के सदस्यों ने संभाली आयोजन की जिम्मेदारी

आयोजन को सफल बनाने में मां दुर्गा समिति नौघटा-छैलफोरा के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस दौरान देवेंद्र डनसेना, महेंद्र डनसेना, गजेंद्र डनसेना, जितेंद्र पटेल, भुनेश्वर डनसेना, मोहित डनसेना, जीवन डनसेना, दीपक डनसेना, तरुण डनसेना, बजरंग डनसेना, जितेश डनसेना, राजकुमार कर्ष, किशोर राणा, रामकुमार पटेल, खेमनाथ पटेल, दिलीप पटेल, कृष्णा डनसेना, रमन डनसेना, विशाल पटेल, सोहन पटेल, विक्की सिदार, राजू डनसेना, लम्बोदर डनसेना, टंकाधर डनसेना, रामपाल सारथी, छबिलाल पटेल, रोहित डनसेना, आनंद राणा, कौशल डनसेना, किरण सिदार, भोले डनसेना, रत्नाकर मांझी और प्रिंस डनसेना उपस्थित रहे। नवरात्रि के दौरान आयोजित इस कवि सम्मेलन ने गांव में धार्मिक उत्सव के साथ-साथ साहित्य और हास्य की भी सुंदर छटा बिखेरी।

Scroll to Top