बरमकेला बस स्टैंड में कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में प्रधानमंत्री का पुतला दहन..

शेयर करें...

सारंगढ़-बिलाईगढ़// राहुल गांधी की गिरफ्तारी, छात्रों पर कथित लाठीचार्ज और नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बरमकेला ने बस स्टैंड परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर आयोजित इस प्रदर्शन का नेतृत्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष किशोर पटेल ने किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी और काले शर्ट पहनकर विरोध जताया तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया।

Join WhatsApp Group Click Here

प्रदर्शन में कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता बस स्टैंड पहुंचे, जहां सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा। पुतला दहन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच कुछ देर तक हल्की झड़प भी हुई। प्रदर्शनकारियों के अनुसार, आग बुझाने पहुंचे पुलिसकर्मी ने पुतला छीनने का प्रयास किया, जबकि कार्यकर्ताओं ने पानी से भरी बाल्टी छीनकर उसका पानी सड़क पर उड़ेल दिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने पुतले के चारों ओर घेरा बनाकर नारेबाजी जारी रखी।

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष किशोर पटेल ने कहा कि छात्रों पर कथित लाठीचार्ज, राहुल गांधी और कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी लोकतंत्र पर हमला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता और युवाओं की आवाज उठाती रहेगी। पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष ताराचंद पटेल ने कहा कि अल्प सूचना के बावजूद बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति कांग्रेस की एकजुटता का प्रमाण है।

कांग्रेस नेताओं ने नीट परीक्षा में कथित गड़बड़ियों का मुद्दा उठाते हुए आरोप लगाया कि इससे लाखों विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को उठाने पर राहुल गांधी को गिरफ्तार किया गया, जो लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ है। साथ ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफे की मांग भी की गई।

प्रदर्शन में विधायक प्रतिनिधि कन्हैयालाल सारथी, जिला उपाध्यक्ष महेश नायक, मंडल अध्यक्ष सुशील नायक, मनोरंजन भोई, ललित नायक, गुरुचरण प्रधान, बबलू नायक, विजय पटेल, एनएसयूआई ब्लॉक अध्यक्ष दुर्गेश पटेल, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सत्या निषाद, अंकित पटेल (विधानसभा प्रभारी, एनएसयूआई), प्रमोद नायक, विशिकेशन चौहान, धर्मेंद्र चौहान, विनायक पटेल, पवन नायक, गोपाल बाघे, बिहारी पटेल, रमेश पटेल, मनीराम पटेल, डिलेश्वर पटेल, संतोष चौहान, बाबूलाल यादव, रामदयाल पटेल, कमल किशोर नायक, आशीष पटेल, नैमिष पटेल, भूपेंद्र साहू, भीष्मदेव सिदार, विनोद वर्मा, पुरुषोत्तम सिदार, सुभाष मालाकार, लखपति भोय, श्याम पटेल, गणपति पाढ़ी, ठाकुर चरण राणा, दिगंबर नायक, रुपेश पटेल, राहुल चौहान, बसंत चौधरी, चित्रसेन चौधरी, प्रेमकुमार सारथी, संजय पटेल, सुभाष महराज, अग्नु पटेल (मंडल अध्यक्ष, सरिया) और भरत पंडा सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Scroll to Top