शेयर करें...
रायपुर// छत्तीसगढ़ सरकार ने विभिन्न निगम, मंडलों और आयोगों में अध्यक्ष पदों पर नई नियुक्तियां करते हुए कई नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं। राज्य सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक और कल्याणकारी संस्थाओं में नए अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है।
Join WhatsApp Group
Click Here
किसकी कहां हुई नियुक्ति
- छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड: गौरीशंकर श्रीवास (अध्यक्ष) और देवशरण सेन (सदस्य)।
- राज्य महिला आयोग: डॉ. ममता साहू (अध्यक्ष),
- छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति आयोग: रामलाल चौहान (अध्यक्ष) एवं वेदराम मनहरे (उपाध्यक्ष)। सौरभ सिंह जागृत, दुर्गा महेश्वर (सदस्य) और दयावंत धर बांधे (तीनों सदस्य)।
- छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड: आनंद निषाद (अध्यक्ष), और नेतराम निषाद (सदस्य)।
- छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्या मंडल, रायपुर – राजेश कुमार राजपूत (अध्यक्ष) और सुमन मुथा (सदस्य)।
- शाकंभरी बोर्ड: राजेंद्र नायक (अध्यक्ष), बसंत पटेल, प्रेमलाल पटेल, संतोष पटेल एवं प्रेम पटेल (चारों सदस्य)।
- छत्तीसगढ़ राज्य शिक्षा आयोग: सुधीर गौतम (अध्यक्ष)।
- राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग: मनमथ नाथ शर्मा (सदस्य)।
- छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम: प्रसन्ना अवस्थी (सदस्य)।
- रायपुर विकास प्राधिकरण: डॉ. जे.पी. शर्मा (उपाध्यक्ष)।
- छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल: किशोर महानंद (उपाध्यक्ष)।
- गौ सेवा आयोग: आनंद कुमार तिवारी ( राजीव लोचन दास महाराज (उपाध्यक्ष)।
- छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग: मंगल दास ठाकुर (उपाध्यक्ष)।
सरकार की ओर से जारी इन नियुक्तियों को संगठनात्मक और प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। माना जा रहा है कि इन नियुक्तियों के जरिए विभिन्न वर्गों और सामाजिक संगठनों को प्रतिनिधित्व देने के साथ-साथ संबंधित संस्थाओं के कार्यों को गति देने का प्रयास किया गया है।
देखें आदेश की कॉपी






You must be logged in to post a comment.