शेयर करें...
सारंगढ़-बिलाईगढ़// जिला प्रशासन में महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल करते हुए जिला कलेक्टर ने नया आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार जिले में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर उमेश साहू को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), सारंगढ़ के पद पर नियुक्त किया गया है।
जानकारी के अनुसार उमेश साहू आज सुबह 11 बजे अपने नए पद का कार्यभार ग्रहण करेंगे। उनके पदभार संभालने के साथ ही सारंगढ़ अनुविभाग के प्रशासनिक कार्यों की जिम्मेदारी उनके पास होगी।
वहीं, वर्तमान एसडीएम डॉ वर्षा बंसल को जिला कलेक्ट्रेट में नई एवं महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला प्रशासन द्वारा जारी इस आदेश को नियमित प्रशासनिक व्यवस्था का हिस्सा माना जा रहा है।प्रशासनिक हलकों में इस बदलाव को लेकर चर्चा बनी हुई है। नए एसडीएम के पदभार ग्रहण करने के बाद राजस्व और प्रशासनिक कार्यों में नई गति आने की उम्मीद जताई जा रही है।



