जंगल से भटककर गांव पहुंचा मयूर पक्षी, वन विभाग ने रेस्क्यू कर छोड़ा गोमार्डा अभ्यारण्य में..

शेयर करें...

सारंगढ़-बिलाईगढ़// जंगल से भटककर गांव पहुंचे एक मयूर पक्षी को वन विभाग की टीम ने सुरक्षित बचाकर वापस जंगल में छोड़ दिया। मामला बरमकेला सर्किल के ग्राम मारोदरहा का है, जहां स्कूल के पास अचानक मयूर दिखाई देने से गांव के लोग हैरान रह गए।

Join WhatsApp Group Click Here

बताया जा रहा है कि 9 मई की शाम ग्रामीणों ने मारोदरहा स्कूल के पास मयूर को घूमते देखा। गांव वालों ने तुरंत इसकी जानकारी वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और सावधानी से मयूर को अपने कब्जे में लिया। जांच के दौरान मयूर पूरी तरह ठीक मिला। इसके बाद वन विभाग ने अगले दिन उसे गोमार्डा अभ्यारण में सुरक्षित छोड़ दिया, ताकि वह फिर से अपने प्राकृतिक माहौल में रह सके।

इस पूरी कार्रवाई में डिप्टी रेंजर भूषण प्रसाद सिदार, बीएफओ प्रकाश खूंटे, डमरूधर पटेल और रामप्रसाद की अहम भूमिका रही। गांव के लोगों ने वन विभाग की तारीफ करते हुए कहा कि समय रहते कार्रवाई होने से मयूर सुरक्षित बच गया।

Scroll to Top