यूपी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का धुंआधार प्रचार प्रसार, वाराणसी में छ.ग. के पर्यवेक्षक घर-घर पहुँच मांग रहे समर्थन..

शेयर करें...

रायपुर// उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस द्वारा धुंआधार प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। जिसके लिए छत्तीसगढ़ से प्रचारक पहुँचे हुए है और घर-घर जाकर लोगो से अपना समर्थन कांग्रेस के लिए मांग रहे हैं।

Join WhatsApp Group Click Here

इसी कड़ी में जिला वाराणसी के विधानसभा सेवापुरी के ग्राम पंचायत जक्खिनी मे जागेश्वरी वर्मा पर्यवेक्षक सेवापुरी विधानसभा एवं सेवापुरी विधानसभा की कांग्रेस प्रत्याशी अंजू आनंद सिंह(रिंकू ) एव परमेश्वरी कश्यप, विक्की वर्मा ने घर-घर जाकर जनता से आशीर्वाद एवं समर्थन मांगा।

इस दौरान महिलाओं ने कहा कि केंद्र में मनमोहन सिंह जी कि सरकार थी तो गैस सिलेंडर 450 रुपए में मिल जाता था वहीं अब मोदी जी की सरकार के राज में सिलेंडर के दाम 1000 के हो गए है। महंगाई इतनी बड़ी हुई है कि रसोई चलाना मुश्किल हो चुका है।

वहीं सेवापुरी विधानसभवा की कांग्रेस प्रत्याशी अंजू आनंद सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनी तो गैस सिलेंडर के दाम भी कम होंगे और महंगाई भी कम होगी। इसिलए आप अपना समर्थन कांग्रेस पार्टी को दें और पूर्ण बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार बनाएं।

Scroll to Top