शेयर करें...
रायगढ़// सरिया नगर के युवा कांग्रेस नेता अमित सिन्हा को रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक ने अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है। युवा कांग्रेस नेता अमित सिन्हा के विधायक प्रतिनिधि नियुक्त होने पर युवा वर्गों में भारी उत्साह है।
Join WhatsApp Group
Click Here
बता दें कि युवा कांग्रेस नेता अमित सिन्हा छत्तीसगढ़ राज्य के प्रथम एनएसयूआई जिला अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए थे। इसके साथ ही साथ कांग्रेस के लिए सक्रिय रुप से अपनी भागीदारी निभाते हुए कार्य कर रहे हैं। यही कारण है कि आज विधायक प्रकाश नायक ने उनको नगर पंचायत सरिया में अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है।



