शेयर करें...
कोरबा// आल इंडिया लीनेस क्लब आफ कोरबा का शपथग्रहण समारोह अग्रसेन भवन कोरबा मे सम्पन्न हुआ। जिसमें शपथ अधिकारी चित्र लेखा चंदेल ने अध्यक्ष अणिमा प्रसाद, सचिव चंचला तिवारी और कोषाध्यक्ष रेखा श्रीवास को पद की शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि के रूप में एरिया 11 की एरिया आफिसर ममता रानी वासन उपस्थित थीं।
शपथग्रहण समारोह के उपरांत सावन उत्सव का रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, जिसमें सावन गीत पर नृत्य के साथ सावन सुन्दरी का चयन किया गया। रेखा श्रीवास सावन सुन्दरी चुनीं गई। जिन्हें अध्यक्ष अणिमा प्रसाद द्वारा ताज पहनाया गया। इस अवसर पर क्लब की संरक्षिका चित्र लेखा चंदेल, एरिया आफिसर ममता रानी वासन, भगवती अग्रवाल, सुमन सोनी, मधू पाण्डेय, मनीषा अग्रवाल, रश्मि श्रीवास, गीता श्रीवास, जयश्री श्रीवास व विधि अग्रवाल शामिल थी। अंत में अध्यक्ष अणिमा प्रसाद के द्वारा प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।


