राजधानी के आधा दर्जन हुक्का कैफे में पुलिस ने दी दबिश, तय समय के बाद भी परोसा जा रहा था हुक्का, संचालको में हड़कम्प..

शेयर करें...

रायपुर/ राजधानी के वीआईपी रोड स्थित आधा दर्जन हुक्का कैफे में सिटी एएसपी लखन पटले के नेतृत्व में छापेमारी की गई। मिथ्या, डकार और मौका जैसे कैफ़े में समय के बाद भी हुक्का पिलाया जा रहा था। सूचना मिलने के बाद कार्रवाई की गई है।

Join WhatsApp Group Click Here

दरअसल, तेलीबांधा थाना क्षेत्र में पुलिस को तय समय से अधिक देर तक हुक्का पिलाने की खबर मिली. इसके बाद पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की. कई हुक्का कैफे से पुलिस ने हुक्कों की जब्ती की है. हुक्का कैफों में कार्रवाई से हड़कंप मच गया है।

खुलेआम हुक्का और खाना परोसा जा रहा था

एडिशनल एसपी सिटी लखन पटले ने बताया कि रायपुर पुलिस का नशे के खिलाफ लगातार अभियान जारी है. वीआईपी रोड स्थित आधा दर्ज से अधिक कैफे में दबिश दी गई है. मिथ्या, डकार, और मोका जैसे कैफे 9 बजे के बाद भी ग्राहकों को खुलेआम हुक्का और खाना परोसा जा रहा था। एडिशनल एसपी ने कहा कि सभी कैफे संचालकों को समय पर बंद करने की हिदायत दी गई है. साथ ही डकार कैफे से हुक्का जब्त कर एक कर्मचारी पर कार्रवाई की गई है।

Scroll to Top