रायगढ़ : तार मिस्त्री परीक्षा के लिये 30 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित, देखे विवरण..

शेयर करें...

रायगढ़/ विद्युत निरीक्षकालय के अंतर्गत संभागीय अनुज्ञापन समिति (विद्युत)रायगढ़ के द्वारा तारमिस्त्री परीक्षा वर्ष 2021 का माह जुलाई में प्रस्तावित है। जिसके लिये 30 अप्रैल 2021 तक आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है।

Join WhatsApp Group Click Here

रायगढ़ जिले के आवेदनकर्ता परीक्षा हेतु निर्धारित आवेदन पत्र कार्यालयीन अवधि में कार्यालय कार्यपालन अभियंता (वि.सु.)एवं संभागीय विद्युत निरीक्षक छ.ग.शासन रायगढ़ संभाग रायगढ़ दुर्गा चौक उत्तर चक्रधर नगर रायगढ़ से नि:शुल्क प्राप्त कर सकते है। इच्छुक आवेदक अपना आवेदन पत्र डाक द्वारा या वेबसाईट के माध्यम से या सीधे 30 अप्रैल 2021 तक जमा कर सकते है। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किये जायेंगे।

कोविड-19 के कारण राज्य सरकार द्वारा जारी रीति-नीति या लाकडाउन के कारण यदि परीक्षा तिथि में परिवर्तन होता है या निरस्त हो जाने की आशंका के लिये समिति के समक्ष आवेदकों को शपथ प्रस्तुत करना होगा। शपथ पत्र का प्रारूप निर्धारित आवेदन पत्र के साथ संलग्न है।

Scroll to Top