शेयर करें...
.
Join WhatsApp Group
Click Here
बिलासपुर/ पथरिया रोहरा मोड़ के पास दो मोटरसाइकिल के आपस में भिड़ गई, जिससे बाइक सवार एक की मौके पर मौत हो गई , वहीं तीन घायल हो गए, जिन्हें 108 की मदद से पथरिया हॉस्पिटल में प्राथमिक इलाज के बाद सिम्स बिलासपुर रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार तालापारा , बिलासपुर निवासी भरत सोनवानी पिता स्वीकृति सोनवानी ( 32 वर्ष ) पथरिया के पास स्थित बेलखुरी में अपने ससुराल आ रहा था . इस दौरान सामने से आ रही बाइक से उसकी जोरदार भिड़त हो गई .
हादसे में लौदा निवासी धनेश्वर कुर्रे ( 20 वर्ष ) , विकास कुर्रे ( 15 वर्ष ) और सतवंतिन कुर्रे ( 18 वर्ष ) गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। तीनों को उपचार के लिए 108 की मदद से पथरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सिम्स रेफर किया गया है।


