पिकनिक मनाने जा रहे लोग हुए सड़क हादसे का शिकार, ट्रैक्टर पलटने से 27 लोग हुए जख्मी..

शेयर करें...

बालोद/ जिले के डौंडीलोहारा में एक बड़ा हादसा हुआ है. बताया जा रहा है कि ट्रैकटर में सवार होकर 30 लोग नए साल में घूमने पाटेश्वर धाम जा रहे थे. इस बीच सभी यात्री सड़क दुर्घटना के शिकार हो गए. रायगढ़ घाट के पास ट्रैक्टर पलट गई जिससे सभी लोग बुरी तरह जख्मी हुए हैं. सभी को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. वहीं गंभीर रूप से घायलों को राजनांदगांव रेफर किया गया है.
 
मिली जानकारी के मुताबिक घटना शनिवार की है. ट्रैक्टर में सवार 30 लोगों में 27 लोग घायल हुए हैं जिनमें बच्चे भी शामिल हैं. वहीं 13 लोगों की हालत गंभीर है जिन्हें राजनांदगांव अस्पताल भेजा गया है.

Join WhatsApp Group Click Here
Scroll to Top