छत्तीसगढ़ी फ़िल्म एक्ट्रेस ने प्यार में धोखा मिलने की वजह से किया था खुदखुशी का प्रयास, खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई थी आग, मेकाहारा में चल रहा इलाज..

शेयर करें...

रायगढ़/ खुद को आग लगाकर खुदकुशी का प्रयास करने वाली छत्तीसगढी फिल्म एक्ट्रेस पुष्पा बेहरा का इलाज मेकाहारा में चल रहा है। आग से 70 फीसदी झुलसने से डॉक्टर उसकी स्थिति गंभीर बता रहे हैं। पहले खुदकुशी का करण कोरोनाकाल में काम नहीं मिलने को बताया जा रहा था, लेकिन बुधवार को युवती का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें उसने खुदकुशी करने का कारण प्रेमी द्वारा विवाह नहीं करने व उसे बदनाम करने को बताया है।

Join WhatsApp Group Click Here

उसके अनुसार उसका प्रेमी एक दिन पहले उसके घर में आया और उसपर कई लांछन लगाने के साथ घर में तोड़फोड़ भी की है। आग से झुलसने के बाद वह मोहन पटेल का नाम लेती नजर आ रही है।

इस कारण शक के घेरे में प्रेमी:-

युवती ने वीडियो वायरल कर अपनी मौत का जिम्मेदार मोहन को बताना।,

मोहन के घर के सामने पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह करना।

झुलसने के बाद तड़पते हुए मोहन पटेल का नाम लेना।

अस्पताल में पुलिस व मीडिया को भ्रामक जानकारी देता रहा

वीडियो वायरल होने के बाद युवती के पास पहुंचकर उसे सफाई देने के लिए जोर दिया..

मकान में तोड़फोड़ की बात परिजन को भी बताई:-

महिला के जीजा अरूण साहू ने बताया कि मोहन पटेल के घर में घुसकर तोड़फोड़ करने के बाद युवती ने फोन पर इसकी जानकारी दी थी। मोहन से अन्य झगड़ों का भी जिक्र किया। परिजन का आरोप है कि पुष्पा पर बयान बदलने के लिए दबाव बनाया जा रहा है।

पुलिस मामले की जांच की बात कह रही :-

पुलिस के मुताबिक मामले में अभी जांच चल रही है। जांच में मिले सबूतों के आधार पर ही आगे कार्रवाई की जाएगी।

Scroll to Top