2021 के इंडियन आइडल बने पवनदीप राजन, ट्रॉफी के साथ मिला 25 लाख और चमचमाती कार…

शेयर करें...

मुम्बई// इंडियन आइडल 12 का ग्रैंड फिनाले 15 अगस्त को हुआ। जावेद अली, मीका सिंह और सुखविंदर सिंह जैसे खास मेहमानों के साथ टॉप 6 में शामिल कंटेस्टेंट के परफॉरमेंस के बीच यह 12 घंटे लंबा एपिसोड रहा है। छह फाइनलिस्ट पवनदीप राजन, निहाल टौरो, अरुणिता कांजीलाल, शनमुखप्रिया, सायली कांबले और मोहम्मद दानिश थे और आखिरकार पवनदीप राजन ने यह सीजन जीत लिया है।

Join WhatsApp Group Click Here

लंबे 12 घंटे के ग्रैंड फिनाले और कई दिग्गज मेहमानों की मौजूदगी के बीच होस्ट आदित्य नारायण ने सबकी दिल की धड़कने बढ़ाते हुए इंडियन आइडल 12, 2021 के विजेता की घोषणा की। इसके अलावा अरुणिता कांजीलाल दूसरे, सायली कांबले ने तीसरा स्थान हासिल किया जबकि मोहम्मद दानिश, निहाल टौरो और शनमुखप्रिया चौथे, पांचवें और छठे स्थान पर रहे।

इंडियन आइडल का सीजन 12 जीतने के साथ पवनदीप राजन को सिगिंग रियलिटी शो की ट्रॉफी तो मिली ही लेकिन इसके साथ ही 25 लाख की इनाम राशि और साथ ही एक चमचमाती मारुति स्विफ्ट कार भी दी गई। पवनदीप के नाम की घोषणा होते ही मौके पर मौजूद उनके माता-पिता और परिजनों की आंखों से आंसू छलक पड़े।

इंडियन आइडल के ग्रैंड फिनाले में सुप्रसिद्ध गायक सुखविंदर सिंह, मीका सिंह, अमित मिश्रा, कुमार शानू, जावेद अली, अलका याज्ञनिक, उदित नारायण जैसे कई संगीत जगत के दिग्गज मौजूद थे, जिन्होंने अपनी सुरीली अदाओं से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

Scroll to Top