हादसा : निर्माणाधीन कुंए के धसने से तीन मजदूरों की दर्दनाक मौत, 2 घायल..

शेयर करें...

सूरजपुर/ कुआं निर्माण के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें तीन मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई. घटना इतना भयावह था कि मजदूरों के ऊपर करीब 15 फीट मलबा लद गया और अचानक हुए हादसे से उनकी चीख तक नहीं निकली. कुंए के भीतर मलबे में दबे मजदूरों को निकालने रेस्क्यू का काम पूरी रात चलता रहा। कलेक्टर, एसपी और जिला पंचायत सीईओ मौक़े पर ही मौजूद रहे। घटना सूरजपुर जिले के ग्राम पंचायत धड़सेड़ी की है।

Join WhatsApp Group Click Here

जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत धड़सेड़ी में मनरेगा योजना के तहत नान पंडो का कुआं स्वीकृत हुआ था, जिसके खुदाई के बाद बंधाई का काम चल रहा था. कुआं निर्माण कार्य में लगे नान पंडो, सजन सिंह, दगेन्द्र के ऊपर कुआं का एक हिसा अचानक भरभरा कर उनके ऊपर गिर गया, जिससे ये तीनों मजदूर उसमें दब गए. हादसे का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मजदूरों को संभलने तक का मौका नहीं मिला. वही कुएं के दूसरी ओर कार्य में लगे तीन मजदूर बाल बाल बच गए. फिलहाल कई घंटे से मलबे में दबे तीन शव को बाहर निकलने के लिए रेस्क्यू का काम तेजी से चल रहा है, जो कि अभी भी जारी है.

Scroll to Top