शेयर करें...
सरगांव/ सरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत खम्हारडीह में शनिवार की देर शाम मजदूरों से भरा टाटा एस अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना के दौरान वाहन में लगभग 20 लोग सवार थे। जिनमे 15 लोगो को गंभीर चोंटे आयी थी।
Join WhatsApp Group
Click Here
स्थानीय लोगो ने घटना की सूचना सरगांव पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सरगांव थाना प्रभारी केसर पराग टीम के साथ मौके पर पहुचे और स्थानीय लोगो व 108 की मदद से घायलों को सरगांव स्थित सामुदायिक स्वस्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों द्वारा घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। वही 10 गंभीर रूप से घायलों के स्थिति को देखते हुए बिलासपुर रिफर किया गया।


