शेयर करें...
कोरबा/ वर्तमान में खरीफ फसलों की सिंचाई के लिए हसदेव बॅराज से बायीं तट नहर एवं दायीं तट नहर में अत्याधिक मात्रा में जल प्रवाहित किया जा रहा है। जल के प्रवाह से जांजगीर-चांपा, रायगढ़ इत्यादि में खरीफ सिंचाई के लिए जल उपलब्ध कराया जा रहा है। जल की अधिक प्रवाह के संबंध में लोगों को सतर्क रहने के लिए आम सूचना जारी की गई है।
Join WhatsApp Group
Click Here
कार्यपालन अभियंता हसदेव बॅराज जल प्रबंध संभाग ने बताया कि बायीं तट नहर एवं दायीं तट नहर के आसपास रहने वाले सर्व साधारण एवं सर्व संबंधितों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। लोगों को नहर के किनारे नहीं जाने और अपने मवेशियों को भी नहर के करीब नहीं जाने देने के लिए आम सूचना जारी की गई है।
उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की जनधन की हानि को रोकने के लिए अपनी परिसंपत्तियों को सतर्क रहकर सुरक्षित रखने की अपील की गई है।

