शेयर करें...
रायपुर/ राजधानी के खमतराई थाना क्षेत्र अंतर्गत एक महिला से 25 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि फेसबुक में महिला से दोस्ती कर विदेश से गिफ्ट भेजने का झांसा देकर 2500000 रुपए की मांग की गई।
Join WhatsApp Group
Click Here
शातिर ठग ने महिला से पहले गहरी दोस्ती की उसके बाद उसे विदेश से गिफ्ट भेजने का झांसा दिया और गिफ्ट का कस्टम चार्ज का बहाना बनाकर अपने खाते में 25 लाख रुपए जमा करा लिए इस मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है मामले में जांच जारी है।

