सोशल मीडिया का लिटिल स्टार बना सहदेव, रैपर बादशाह से लेकर सीएम तक हुए उसके फैन, बचपन का प्यार गाना सुन बघेल बोले.. वाह..!

शेयर करें...

रायपुर// सुकमा के बाल गायक सहदेव दिरदो ने बॉलीवुड सिंगर बादशाह के साथ गाना रिकॉर्ड करने के बाद मुख्यमंत्री निवास में CM भूपेश बघेल से मुलाकात की जहां उसने अपना हिट गाना भी सुनाया। वहीं सीएम भूपेश बघेल ने वीडियो ट्वीट कर लिखा – बचपन का प्यार….वाह!

Join WhatsApp Group Click Here

दरअसल बचपन का प्यार मेरा भूल नहीं जाना रे… गाना सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस गाने को सुकमा के रहने वाले बालक सहदेव दिरदो ने अपने स्कूल में 2 साल पहले गाया था। वहीं यह वायरल वीडियो इंस्टाग्राम के माध्यम से बॉलीवुड रैंपर बादशाह तक पहुंचा जिससे वे बेहद प्रभावित हुए। वहीं उन्होंने सहदेव को चंड़ीगढ़ बुला लिया और उसके साथ गाना रिकॉर्ड किया है।

बता दें कि सुकमा के रहने वाले बालक सहदेव के घर में न टीवी है और न ही मोबाइल। शिक्षक के कहने पर उसने यह गाना रिकॉर्ड किया था। सहदेव के इस गाने का जादू आज सोशल मीडिया पर चल रहा है। बच्चे के इस अंदाज ने लाखों लोगों का दिल चुरा लिया है। इन दिनों यह अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो रहा है। इतना ही इस वीडियो पर युवा सहित बॉलीवुड के सेलेब्स भी तरह-तरह के इंस्टाग्राम रील्स बना रहे हैं।

Scroll to Top