सुरक्षा में चूक दुर्घटना दुरुस्त सूरजगढ़ पूल में बड़ी दुर्घटना

शेयर करें...

Join WhatsApp Group Click Here

रायगढ़// बरात वापसी के दौरान सूरजगढ़ पुल के समीप एक वैन ट्रक से जा टकराई जिसमें सवार दूल्हा दुल्हन समेत छह लोग बुरी तरह से घायल हो गए। इन्हें उपचार के लिए पुसौर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। ये सभी घायल पुसौर नवापारा के हैं जो उड़ीसा के कोसमडीह से विवाह के पश्चात पुसौर वापस लौट रहे थे।

बारात से लौटते समय लगभग 11:00 बजे उक्त दुर्घटना हुई। जिसकी खबर मिलते ही सरिया थाना प्रभारी कमल किशोर पटेल अपने स्टाफ के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और घायलों को पुसौर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार वैन के ड्राइवर ने अपने आगे जा रहे ट्रक को ठोकर मार दी । यह ठोकर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी का आधा भाग ट्रक के नीचे समा गया। इस दुर्घटना में नवविवाहित जोड़े सहित महिलाएं एवं बच्चे भी घायल हुए हैं। इन सभी का उपचार किया जा रहा है। दुर्घटनाग्रस्त वेन जिसकी वाहन क्रमांक CG-13 C-2737 मे दूल्हे का नाम जितेंद्र तथा दुल्हन का नाम बॉबी लिखा हुआ है।

Scroll to Top