तिरंगा झंडा उतारते समय दो छात्राएं आई हाईटेंशन तार की चपेट में, एक की मौके पर मौत, एक घायल..

शेयर करें...

महासमुंद/ जिले के पटेवा स्थित प्री मैट्रिक ST कन्या छात्रावास में बड़ा हादसा हो गया. यहां तिरंगा झंडा उतारते समय दो छात्राएं हाईटेंशन तार की चपेट में आ गई. इस हादसे में एक छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई है. वहीं एक अन्य़ छात्रा गंभीर रुप से झुलस गई.

Join WhatsApp Group Click Here

जानकारी के मुताबिक छात्रावास कैंपस के अंदर से हाईटेंशन तार गुजरा है. मृत छात्रा की पहचान किरण दीवान के रूप में हुई. वही घायल छात्रा काजल दीवान का उपचार तुमगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है. इस मामले को सीएम भूपेश बघेल ने गंभीरता से लिया है. सीएम के निर्देश के बाद कलेक्टर नीलेश कुमार क्षीरसागर ने अधीक्षिका ऐश्वर्या साहू को निलंबित कर दिया है.

मृत छात्र के परिजनों को 4 लाख एवं छात्र दुर्घटना बीमा योजना के अंतर्गत 1 लाख की राशि तत्काल प्रदान करने के निर्देश दिए हैं. घायल छात्रा को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं.

Scroll to Top