शेयर करें...
रायपुर// राजधानी के काठाडीह इलाके के पाखड़ नदी में एक युवक की डूबने से मौत हो गई. मृतक युवक की पहचान राजातालाब के ताजनगर निवासी मोहम्मद असलम (19) के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक युवक अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने के लिए गया था। इसी दौरान वह नहाने के लिए नदी में उतर गया. थोड़ी देर बाद दोस्ती को इसकी जानकारी हुई। दोस्तों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना के बाद शव की तलाश में एसडीआरएफ, गोताखोर समेत पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे।
मुजगहन थाना प्रभारी राजेंद्र दीवान ने बताया कि काठाडीह इलाके के साथपाखड़ नदी में एक युवक डूबने की सूचना मिली। गोताखोर को नदी युवक का शव मिला। मृत युवक की पहचान मोहम्मद असलम खान उम्र 19 वर्ष राजातालाब ताज नगर निवासी के रूप में हुई है। मोहम्मद असलम खान अपने 5-6 दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने आया हुआ था। इस दौरान नदी में नहाने उतरा और डूबने से युवक की मौत हो गई है। पुलिस को सूचना मिलते ही SDRF और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंचकर शव को रेस्क्यू कर रहे हैं. इस मामले जांच की जा रही है।


