विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ग्रैंड न्यूज़ गुम्बर चैनल और विजडम ट्री फाउंडेशन की तरफ से आईजी, एसपी और एएसपी को पौधा किया गया भेंट, इस बीच पुलिस विभाग के दफ्तरों में लगाया गया पौधा..

शेयर करें...

बिलासपुर// विश्व पर्यावरण दिवस पर सामाजिक संस्था द विजडम ट्री फाउंडेशन और ग्रैंड गुम्बर न्यूज़ चैनल की तरफ से शुक्रवार को आईजी, एसपी प्रशान्त अग्रवाल और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा को पौधा भेंट किया गया। संस्था की संस्थापक डॉक्टर पलक जायसवाल और ग्रैंड न्यूज़ गुम्बर के एमडी नितिन गुम्बर ने एसपी प्रशान्त अग्रवाल को पौधा भेंट कर पर्यावरण और पौधरोपण के महत्व को बताया।

सामाजिक संस्था और चैनल प्रबंधन द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को भी पौधा भेंट किया गया जिसके बाद साथ मिलकर सबने कार्यालय में पौधरोपण किया गया।

विजडम ट्री फाउंडेशन की सदस्य ने बताया कि यह दिन बहुत शुभ है, 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया जाता है और हमने भी एक निर्णय लिया है कि जिनके घरों में बेटी होगी उनके यहाँ जाकर एक पौधा दिया जाएगा और उसे बेटी की तरह पालने और सुरक्षित रखने का संकल्प दिया जाएगा।

आपको बता दे कि विजडम ट्री फाउंडेशन सामाजिक कार्यो में रुचि रखने वाली संस्था बन चुकी है। इस अवसर पर अनिरुद्ध जायसवाल और द विज़डम ट्री फाउंडेशन की संस्थापक और चौकसे ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेस की डायरेक्टर डॉ पलक जायसवाल एवं स्वयंसेवक पूजा शर्मा, वसुधा गौतम, अंकित दुबे, ऋषभ शर्मा, विनय डे, आशीष भोंसले और अभिजीत भट्टाचार्य मौजूद थे। जिन्होंने विश्व पर्यावरण दिवस पर आईजी, एसपी और एएसपी से साथ मिलकर पल को यादगार बनाया।

Scroll to Top