राजधानी के बाद अब बिलासपुर में भी धुमाल ब्रास/बैंड वालों को मिली अनुमति, आदेश जारी…

शेयर करें...

बिलासपुर // राजधानी रायपुर के बाद अब बिलासपुर जिले में भी धुमाल ब्रास बैंड एवं बैंड पार्टी वालों को अपना व्यवसाय करने की अनुमति दे दी गई है। ‌ जिला कलेक्टर एवं दंडाधिकारी डॉक्टर सारांश मित्तर के द्वारा एक आदेश जारी कर धुमाल ब्रास बैंड और बैंड पार्टी वालों को कुछ सख्त पाबंदियों के साथ सशर्त अनुमति प्रदान कर दी गई है। अपने आदेश में कलेक्टर ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि किसी भी बैंड पार्टी में 10 से अधिक लोग नहीं होने चाहिए और उन्हें रात्रि 10 बजे के पूर्व अपना काम समेटना होगा।

Join WhatsApp Group Click Here

पढ़ें आदेश की कॉपी…

Scroll to Top