शेयर करें...
रायगढ़// 15 जून 2021 से प्रदेश में शिक्षण सत्र 2021-22 के लिए ऑनलाइन के माध्यम से पढ़ाई प्रारंभ हो चुकी है। मोबाइल की वजह से छात्रों की पढाई प्रभावित न हो इसके लिए प्रशासन के साथ ही कई सामाजिक संस्थाएं बच्चों को मोबाइल वितरण करने आगे आ रही हैं। इसी के साथ ही आईपीएस संतोष कुमार सिंह द्वारा भी कोविड-19 की प्रथम लहर के दौरान 60 नये स्मार्ट फोन बच्चों को भेंट किया गया था।
इस बार भी मोबाइल न होने की वजह से एक छोटी बच्ची दुखी थी जिसकी जानकारी एसपी संतोष कुमार सिंह को मिली जिसके बाद उन्होंने उस बच्ची को मोबाइल दिलाकर उसके चेहरे पर मुस्कान ला दिया।
मिली जानकारी के मुताबिक जिले के पत्रकार के माध्यम से पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह को पता चला कि कोष्टापारा में रहने वाली “खुशी देवांगन” के पिता का देहांत हो चुका है और उसकी मां भी उसके साथ नहीं रहती। बच्ची उसके चाचा के संरक्षण में पल, बढ़ रही है जो कक्षा तीसरी में इस वर्ष अध्यनरत है। बच्ची का ऑनलाइन क्लासेस 15 जून से प्रारंभ हो चुका है पर उसके पास मोबाइल ना होने की वजह से वह दुखी है। उसके पालक अभी उसे मोबाइल दिलाने में सक्षम नहीं है। इतना सुनते ही आईपीएस संतोष कुमार सिंह ने उक्त पत्रकार को कहा कि बच्ची को एसपी कार्यालय लेकर आए। जिसके बाद बच्ची खुशी देवांगन अपने चाचा प्रेमशंकर देवांगन के साथ कार्यालय आई जहां एसपी संतोष सिंह द्वारा नया एंड्राइड फोन भेंट किए और पढाई के लिये शुभकामनाएं दी गई। मोबाइल पाकर खुशी के चेहरे में अलग ही खुशी दिखाई पड़ रही थी। खुशी के चाचा ने मोबाइल के सहयोग पर पुलिस अधीक्षक और पत्रकार को दिल से धन्यवाद ज्ञापित किया


