मुंगेली : माइको बायोलाजिस्ट स्टाफ नर्स, लैब अटेंडेंट एवं स्वच्छता कर्मी पदों पर की जाएगी भर्ती, 6 नवंबर तक दावा आपत्ति आमंत्रित..

शेयर करें...

मुंगेली// मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी महादेव तेंदवे ने बताया कि कोविड-19 के संक्रमण के नियंत्रण एवं आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए आगामी 03 माह के लिए माइको बायोलाजिस्ट स्टाफ नर्स, लैब टेक्नीशियन, लैब अटेण्डेन्ट एवं स्वच्छता कर्मी पदों पर भर्ती की जाएगी। इस संबंध में योग्यता धारक अभ्यार्थियों से प्राप्त आवेदन पत्रों की जांच उपरांत दावा आपत्ति आमंत्रित किये गये है। दावा आपत्ति 6 नवम्बर की रात्रि 12 बजे तक ई मेल आई.डी. cmhomungeli54@gmail.com दावा आपत्ति प्रस्तुत कर सकते है। दावा आपत्ति के लिए विस्तृत विवरण जिले के वेबसाईट www.mungeli.gov.in तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के कार्यालय के सूचना पर्टल का अवलोकन किया जा सकता है।

Join WhatsApp Group Click Here

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि माइको बायोलाजिस्ट पद पर भर्ती हेतु प्रकाशित विज्ञापन के विरूद्ध प्राप्त आवेदनों में से कोई भी आवेदन विज्ञप्ति शर्तानुसार अर्हताधारी नही होने के कारण संबंधित पद के लिए प्राप्त समस्त आवेदनों को निरस्त योग्य मना गया है अतः संबंधित पद के लिए पृथक से पुनः विज्ञप्ति प्रकाशित कराकर आवेदन प्राप्त की जाएगी।

Scroll to Top