दो सगे भाइयों की एक ही फंदे में लटकती मिली लाश, क्षेत्र में फैली सनसनी, तफ्तीश में जुटी पुलिस..

शेयर करें...

रायगढ़/ जिले के चक्रधर नगर क्षेत्र में शनिवार की शाम कलेक्टोरेट के ठीक पीछे स्थित शासकीय आवासीय कॉलोनी केलो विहार के एक मकान में दो सगे नौजवान भाईयों की एक फंदे पर लटकती लाश की खबर ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी। घटना की सूचना चक्रधर नगर थाने को दी गई। पुलिस की तफ्तीश में एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है। हालांकि घटना की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सकी है।

Join WhatsApp Group Click Here

मिली जानकारी के अनुसार मृतक के चचेरे भाई नरेन्द्र चौधरी निवासी ग्राम बांधापाली तमनार ने बताया कि मृतक अविनाश चौधरी पिता श्याम कुमार चौधरी उम्र 32 वर्ष और हरेकृष्ण चौधरी उम्र 25 वर्ष दो दिन पूर्व ही तमनार ग्राम बांधापाली से केलो विहार कॉलोनी स्थित मकान में सामान लेने आए थे। अविनाश चौधरी जेपीएल तमनार कंपनी में मेकेनिकल इंजीनियर के पद पर कार्यरत था। मृतक अपने परिवार के साथ तमनार में ही रहता था।

Scroll to Top