मुंगेली : जिला चिकित्सालय के भोजन व्यवस्था (भर्ती मरीज एवं जननी सुरक्षा कार्यक्रम) के लिए निविदा खोले जाने की तिथि में परिवर्तन, अब 23 नवम्बर को खोले जाएंगे निविदा..

शेयर करें...

मुंगेली//  सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला चिकित्सालय मुंगेली में भोजन व्यवस्था (भर्ती मरीज एवं जननी सुरक्षा कार्यक्रम) हेतु 18 नवम्बर 2020 को समय 3 बजे निविदा जमा किया जाना तथा उपरोक्त दिवस को ही शाम 4 बजे निविदा खोले जाने की तिथि निर्धारित की गई थी। परन्तु अपरिहार्य कारणों से निविदा खोले जाने की तिथि में परिवर्तन किया जा रहा है।

Join WhatsApp Group Click Here

उक्त संबंध में भोजन व्यवस्था (भर्ती मरीज एवं जननी सुरक्षा कार्यक्रम) हेतु निविदा जमा करने और खोले जाने की तिथि निर्धारित की गई है। 23 नवम्बर 2020 को अपरान्ह 3 बजे तक निविदा जमा किया जाएगा तथा उक्त दिवस को ही शाम 4 बजे समिति एवं निविदाकर्ता की उपस्थित मे निविदा खोली जाएगी।  

Scroll to Top