बड़ी खबर : 14 जुआरी चढ़े पुलिस के हत्थे, 1 लाख 19 हजार जब्त..

शेयर करें...

रायपुर/ पुलिस की टीम ने मंगलवार रात को गुढ़ियारी इलाके से 14 जुआरियों को रंगेहाथों धर दबोचा है। पुलिस ने मौके से 1 लाख 19 हजार 220 रुपए नगद भी जब्त किया है। फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई कर रही है। मामला गुढ़ियारी थाना क्षेत्र का है।

Join WhatsApp Group Click Here

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि मुर्राभट्टी इलाके के एक बाड़ी में बीते कुछ दिनों से जुआरियों का जमवाड़ा लगा रहता है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मंगलवार राम दबिश देकर बाड़ी से 14 जुआरियों को रंगेहाथों गिरफ्तार किया है।

Scroll to Top