मानसिक रूप से परेशान छालीवुड कलाकार ने खुद पर पेट्रोल डालकर लगा ली आग, गंभीर हालत में हॉस्पिटल दाखिल..

शेयर करें...

रायगढ़/ छत्तीसगढ़ी फिल्म (छालीवुड) की कलाकार ने मंगलवार की सुबह खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली, जिसे गंभीर हालत में मेडिकल कालेज अस्पताल रायगढ़ में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि मानसिक रूप से परेशान होने के कारण महिला ने आत्महत्या की कोशिश की है।

Join WhatsApp Group Click Here

झुलसी महिला पुष्पा बेहरा (28) लैलूंगा की मूल निवासी है। वह रायगढ़ स्थित साहेबनगर कालोनी में किराए के मकान में पति नीरज शर्मा के साथ रहती थी। सालभर पहले से पति से विवाद के बाद दोनों अलग रह रहे थे। पुलिस के अनुसार मंगलवार की सुबह पुष्पा रायगढ़ थाना क्षेत्र के मिट्ठुमुड़ा इलाके में पहुंची और खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली।

इसकी जानकारी होने पर आसपास के लोगों ने आनन-फानन में उपचार के लिए उसे मेडिकल कालेज अस्पताल रायगढ़ में भर्ती कराया। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। झुलसी महिला का तहसीलदार ने बयान दर्ज कर लिया है। कोतवाली थाना प्रभारी अमित शुक्ला ने बताया कि पुष्पा ने मानसिक रूप से परेशान होने के कारण आत्महत्या करने की कोशिश करने की बात कही है। चिकित्सकों के अनुसार महिला 70 फीसद झुलसी है।

Scroll to Top