शेयर करें...
बिलासपुर/ कांग्रेस कमेटी द्वारा अपने संगठन में विस्तार किया जा रहा है ताकि भविष्य में पार्टी और भी मजबूत हो सके तथा युवा हाथों में देश की बागडोर आय और देश का तेजी से विकास हो।
Join WhatsApp Group
Click Here
विस्तार के इसी कड़ी में बिलासपुर शहर कांग्रेस कमेटी में इस बार युवाओ को भी मौका दिया गया। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के छात्र नेता कांग्रेस के निष्ठावान कार्यकर्ता फैजान खान को शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक एवं शहर उपाध्यक्ष अकबर खान के अनुशंसा से शहर कांग्रेस कमेटी का संयुक्त सचिव नियुक्त किया है।
वही शहर कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त संयुक्त सचिव फैजान खान ने NSUI के प्रदेश सचिव वसीम खान, आदित्य बिदिका, राज यादव, जानिसार अख्तर, इजहार खान, सिद्धार्थ नागवंशी, का आभार प्रकट किया है।


