प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के निर्माणाधीन कार्यों के परीक्षण के लिए राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षकों का छत्तीसगढ़ दौरा, जशपुर, दंतेवाड़ा, कबीरधाम और सूरजपुर में प्रगतिरत कार्यों का करेंगे परीक्षण, समीक्षकों के मोबाइल नम्बर पर साझा कर सकते हैं शिकायतें..

शेयर करें...

रायपुर/ प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के निर्माणाधीन कार्यों के गुणवत्ता परीक्षण के लिए राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षक छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। वे जशपुर, दंतेवाड़ा, कबीरधाम और सूरजपुर जिले का दौरा कर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन सड़कों का परीक्षण करेंगे। संबंधित जिले के राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षक से उनके मोबाइल नंबर पर संपर्क कर प्रगतिरत सड़कों की गुणवत्ता के संबंध में शिकायत साझा की जा सकती है।
 
राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षक हरिबंश सिंह (मोबाइल नम्बर 9415221049) 23 फरवरी से 27 फरवरी तक जशपुर में सड़कों की गुणवत्ता का परीक्षण करेंगे। अशोक कुमार परवान (मोबाइल नम्बर 9941809109) दंतेवाड़ा में 23 फरवरी से 25 फरवरी तक, इलाही मोहम्मद (मोबाइल नम्बर 9412296112 एवं 9794329797) कबीरधाम में 19 फरवरी से 24 फरवरी तक तथा धरम राज (मोबाइल नम्बर 9453847888 एवं 7007803930) सूरजपुर में 20 फरवरी से 25 फरवरी तक सड़कों की गुणवत्ता की समीक्षा करेंगे।

Join WhatsApp Group Click Here
Scroll to Top