शिक्षक करता था पड़ोसी बच्चियों से अश्लील हरकत.. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने किया गिरफ्तार..

शेयर करें...

रायगढ़// सारंगढ़ पुलिस ने एक ऐसे शिक्षक को गिरफ्तार किया है, जो मासूम बालिकाओं को शिक्षा देने की बजाय उन्हें अकेले में ले जाकर घिनौनी हरकत करता था, जिसकी जानकारी पीड़ित बच्चियों ने अपने परिजनों को दी, जिसे सुन वो भी सकते में आ गए, उन्होंने पुलिस से शिकायत की। पुलिस तत्काल एक्शन में आई, और आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया।

Join WhatsApp Group Click Here

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिले के सारंगढ़ थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 11 तुर्की तालाब पार देवाँगन गली में रहने वाले शिक्षक राजेंद्र देवाँगन पर मोहल्ले की बच्चियों से घिनौनी हरकत करने का आरोप लगा है। शिक्षक पर आरोप है, कि वह पड़ोस में रहने वाली 5-7 साल की बालिकाओं को पढ़ाई के नाम पर अपने पास बुलाता था, फिर उनके कपड़े उतार घिनौनी हरकत कर रहा था। पीड़ित बालिकाओं के माता-पिता द्वारा आरोपी शिक्षक राजेंद्र देवाँगन के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई।

जिस पर तुरंत कार्यवाई करते हुए थाना प्रभारी आशीष वासनिक ने दबिश देकर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है ,वही पीड़ित व परिजनों के कथन अनुसार आरोपी राजेंद्र देवाँगन पर धारा 354 (क) , 376, 511 व पास्को एक्ट 8/12 के तहत अपराध दर्ज कर कार्यवाई की है।

Scroll to Top