प्रथम विश्वकप विजेता कप्तान कपिलदेव को अस्पताल से मिली छुट्टी, गुरूवार को आया था हार्ट अटैक..

शेयर करें...

नईदिल्ली/ महान भारतीय ऑलराउंडर कपिल देव को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। पूर्व क्रिकेटर चेतन शर्मा ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। दिल का दौरा पड़ने के बाद शुक्रवार को कपिल देव की एंजियोप्लास्टी की गई थी। उन्हें सीने में दर्द के बाद दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां उनका ऑपरेशन किया गया।
 
अस्पताल ने बयान में कहा, ‘कपिल देव को आज दोपहर बाद छुट्टी दे दी गई। वह बेहतर स्थिति में हैं और जल्द ही अपनी दैनिक गतिविधि शुरू कर सकते हैं। वह डॉ अतुल माथुर से लगातार परामर्श लेते रहेंगे।’

Join WhatsApp Group Click Here

कपिल देव के पूर्व साथी चेतन शर्मा ने कपिल और डॉ माथुर की तस्वीर के साथ ट्वीट किया, ‘डा. अतुल माथुर ने कपिल पाजी की एंजियोप्लास्टी की। वह अब स्वस्थ हैं और उन्हें छुट्टी दे दी गई है। यह तस्वीर अस्पताल से छुट्टी मिलने के समय की है।’

एंजियोप्लास्टी ‘ब्लॉक’ हुई धमनियों को खोलने की प्रक्रिया है ताकि हृदय में सामान्य रक्त संचार हो सके। अस्पताल में भर्ती होने के बाद कपिल की स्थिति की जांच की गई और अस्पताल के हृदय रोग विभाग के निदेशक डॉ माथुर ने उनकी आपात कोरोनरी एंजियोप्लास्टी की।’

Scroll to Top