शेयर करें...
रायगढ़/ छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन पुसौर के सहायक शिक्षकों की आवश्यक बैठक यानी ऑनलाइन वर्चुवल बैठक दोपहर 3:30 बजे आयोजित की गई, जिसमें समस्त 14 संकुलों के सहायक शिक्षक व संगठन के पदाधिकारी गण उपस्थित हुए। इस दौरान सर्वप्रथम आगामी 28 अक्टूबर को आयोजित एक दिवसीय मौन रैली के संबंध में चर्चा किया गया एवं सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि सभी 14 संकुलों से समस्त सहायक शिक्षक कोविड-19 के समस्त निर्देशों का पालन करते हुए राजधानी रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे एवं धरना स्थल बूढ़ा तालाब में भी covid-19 के निर्देश जैसे मास्क लगाना, सैनिटाइजर का प्रयोग करना, आवश्यक दूरी बनाना आदि निर्देशों का पूर्णतः पालन करते हुए मौन रैली में शामिल होकर मुख्यमंत्री निवास तक पहुच वेतन विसंगति दूर करते हुए क्रमोन्नत वेतनमान प्रदान करने हेतु मुख्यमंत्री को मांग पत्र सौंपा जाएगा।
इस कार्यक्रम में सुविधा की दृष्टि से सभी 14 संकुलों के लिये नोडल तैयार किये हैं जो उस संकुल से सहायक शिक्षकों को रायपुर जाने हेतु आवश्यक चर्चा करते रहेंगे एवं गाड़ी की रवानगी की जिम्मेदारी उनकी होगी। समस्त व्यय भार स्वयं सहायक शिक्षक साथियों की व्यक्तिगत होगी। स्वयं के व्यय से अपने अधिकार व हक के लड़ाई में शामिल होंगे। इस संबंध में अपने अपने संकुल में अपने हिसाब से निर्णय लिया जा सकता है।
बैठक में प्रांतीय सचिव दिलीप पटेल, जिला प्रभारी विजेंद्र चौहान, जिला पदाधिकारी प्रभुदत्त पाढ़ी, राहुल डनसेना (ब्लॉक अध्यक्ष -रायगढ़ ) धनीराम पटेल, जिला सचिव, राजेश किसान (ब्लॉक अध्यक्ष पुसौर )नीलांबर सिदार, भुवनेस्वर सिदार, संगीत केरकेट्टा, परमजीत सिदार, दिनेश भोय, चंद्रशेखर पटेल, भोय रुपेश भोय, दयाराम सिदार, तरुण सिदार, अनूप सिदार, संदीप टोप्पो, निराकार चौहान, विवेक सिदार, जी. आर . सिदार सहित अधिक संख्या में छ.ग. स. शिक्षक फेडरेशन के सदस्य एवं पदाधिकारी गण उपस्थित हुए उक्त जानकारी जिला मिडिया प्रभारी एस. कुमार सारथी द्वारा दी गयी।


