पहली बार किसी छत्तीसगढ़ी सुआ गाने में एक साथ नजर आएँगी चार बहने..

शेयर करें...

रायपुर// छत्तीसगढ़ी एल्बम का दौर फिर से लौट आया है वहीं बड़ी बजट की भी एल्बम बननी शुरु हो गई है। इसी कड़ी में पहली बार सुआ गीत में एक साथ चार बहने नजर आएँगी “नाचव अउ गावव रे सुआ” के नाम से कल सुबह 7 बजे क्रिएटिव विज़न के यू टुब चैनल में रिलीज होगा। हालांकि चारो बहने पहले से ही प्रसिद्ध गायिका है लेकिन पहली बार सुआ गीत के माध्यम से एक साथ सुनने व देखने मिलेंगे।

Join WhatsApp Group Click Here

चारो बहने दूरदर्शन के “A” ग्रेड अधिकारी की सुपुत्री है। वहीं इस गीत की रचना स्वयं विजया राऊत सहारे, रजत दत्ता व् मीनाक्षी राऊत ने किया है।
वही संगीत प्रदेश के प्रसिद्ध संगीतकार सूरज महानंद ने दिया है। गीत की सूंदर कोरियोग्राफी सतीश साहू ने किया है और छायांकन की कमान गौरव साहू, संपादन बंटी व् कार्तिक ने सम्हाला है। इन चारो बहनो के प्रेरणा स्रोत उनके माता पिता है। इस गीत के निर्माता निर्देशक दिग्विजय वर्मा है और सह निर्माता प्रभाकर राऊत, मिलींन सहारे और प्रदीप रूले है।

सभी बहनों ने छत्तीसगढ़ में जन्म लिया है और इसी मिट्टी में अपनी संगीत की शिक्षा पूरी की है। संगीत में एम. ए . शास्त्रीय गायन, लोक संगीत एवं सुगम संगीत की शिक्षा ली है। सभी बहनों ने छत्तीसगढ़ी फिल्मों में, एल्बम में अपनी आवाज से अपनी-अपनी एक अलग पहचान बनाई है। गीत संगीत के क्षेत्र में राजकीय एवं राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
चारो बहनें आकाशवानी और दूरदर्शन की ग्रेडेड कलाकार हैं। देश के कई राज्यों में अपनी कला का प्रदर्शन किया है। विजया राऊत सहारे ने छत्तीसगढ़ की दर्जनो फिल्मों में एवं सैकडों एल्बम में अपनी आवाज दी है, हिंदी फिल्मों में भी आवाज दी है।

Scroll to Top