मुंगेली: कबाड़ी कारोबारियों मैं दहशत एक कबाड़ी कारोबारी सहित 3 जेल दाखिल..

शेयर करें...

मुंगेली/ जिले के सरहदी बिलासपुर जिले में लगातार कबाड़ी कारोबारियों के ठिकानों पर पुलिस द्वारा छापामारी कार्यवाही के दौरान चोरी के सामान खरीदने पर कबाड़ी कारोबारियों को पूछताछ के उपरांत जेल भेजा गया है। इसी तारतम्य में जिला मुंगेली पुलिस कप्तान डी आर आचला के निर्देशन में मुंगेली सिटी कोतवाली थाना प्रभारी संजीव ठाकुर एवं फास्टरपुर थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह छत्रिय के संयुक्त नेतृत्व में दिनांक 13/1/ 2022 को सुबह करीबन 4:00 बजे मुंगेली सहित आसपास के कबाड़ी कारोबारियों के ठिकानों पर अचानक पुलिस का छापामार कार्यवाही किया गया। जिससे कबाड़ी कारोबारियों में हड़कंप मच गया ही।

Join WhatsApp Group Click Here

सभी कबाड़ी कारोबारी को उपस्थित करा कर उनके ठिकानों में रखें सामानों की जांच पड़ताल की गई कबाड़ी व्यवसायियों के रजिस्टरों को चेक किया गया एव चोरी के सामान खरीदने से मना करके आवश्यक हिदायतें दी गई इसी बीच एंड्रयूज वार्ड मुंगेली स्थित अनिल निषाद नामक कबाड़ी व्यवसायी के ठिकानों पर भी रेड की कार्रवाई किया गया। जिसके कब्जे से ग्राम रोहरा स्थित मुर्दावली के मुख्य गेट को कब्जे में लिया गया जो कबाड़ी व्यवसायी अनिल निषाद पिता अमरनाथ निषाद निवासी एंड्रॉयड वर्ल्ड एवं उनके 3 साथी बसंत निषाद दीपेश कुमार और दुर्गेश कुमार नवरंग द्वारा चोरी करना पाया गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली मुंगेली में अपराध पंजीबद्ध कर चोरी किए संपत्ति को पुलिस द्वारा कब्जे में लिया गया। वही चारों आरोपियों को जेल दाखिल किया गया है।

वही इस कार्रवाही आसपास कबाड़ी के अवैध काम करने वाले कारोबारियों में दहशत का माहौल व्याप्त है उक्त समस्त कार्यों में थाना सिटी कोतवाली मुंगेली पुलिस सहित फास्टरपुर पुलिस का विशेष योगदान रहा। मुंगेली जिले में सतत हो रहे सघन चेकिंग एवं लगातार हो रहे पूछताछ से लोहा चोर सहित अवैध काम करने वाले लोहा कबाड़ियों के मन में दहशत का माहौल व्याप्त है।

Scroll to Top